संज्ञा क्या होती है - परिभाषा, भेद और उदाहरण (PDF नोट्स)

Premium संज्ञा क्या होती है - परिभाषा, भेद और उदाहरण (PDF नोट्स)
Share this

संज्ञा | संज्ञा in hindi | संज्ञा in english is known as Noun

संसार में जितने भी चीजे (वस्तु) है सभी का कोई ना कोई नाम है। हिंदी व्याकरण में नाम को ही संज्ञा कहा जाता है। मनुष्य, गाय, घोड, हसना, रोना, शहर, पर्वत आदि ये सभी संज्ञा है।

संज्ञा की परिभाषा

किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति या भाव के नाम को संज्ञा कहते है।

जैसे - श्रीराम, करनाल, वन, फल, ज्ञान

संज्ञा के उदाहरण

·       व्यक्ति का नाम - रमेश, अजय, विराट कोहली, नवदीप, राकेश, शंकर

·       वस्तु का नाम - कलम, डंडा, चारपाई, कंघा

·       गुण का नाम - सुन्दरता, ईमानदारी, बेईमानी, चालाकी

·       भाव का नाम - प्रेम, ग़ुस्सा, आश्चर्य, दया, करूणा, क्रोध

·       स्थान का नाम - आगरा, दिल्ली, जयपुर

संज्ञा के भेद

संज्ञा के भेद 5 भेद होते हैं|

·       व्यक्तिवाचक संज्ञा

·       जातिवाचक संज्ञा

·       समूहवाचक संज्ञा

·       द्रव्यवाचक संज्ञा

·       भाववाचक संज्ञा

1.   व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा

जिस संज्ञा से किसी खास व्यक्ति, वस्तु, जगह आदि का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक कहते हैं।

जैसे - राम, रहीम, चाँद, सूरज, रामायण, महाभारत, पटना, दिल्ली आदि।

‘राम’ से किसी खास व्यक्ति का और ‘पटना’ से किसी खास जगह या शहर का बोध होता है, अतः ये व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ हैं। पाँचों संज्ञाओं में व्यक्तिवाचक संज्ञाओं की संख्या सबसे अधिक है।

2.   जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा

जिस संज्ञा से प्राणी या वस्तु की संपूर्ण जाति का बोध हो, उसे जातिवाचक कहते हैं।

जैसे - लड़का, लड़की, औरत, मर्द, पशु, पक्षी, फल, फूल, पत्र, पत्रिका, गाँव, देश, दिन, महीना, नदी, झील, पहाड़, पठार आदि।

लड़का या पशु कहने से दुनिया में जितने लड़के या पशु हैं, उन सभी का बोध होता है। अतः ये जातिवाचक संज्ञाएँ हैं।

3.   समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा

जिसमे व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है वह समूहवाचक संज्ञा कहलाता है।

जैसे - सेना, वर्ग, सभा, गुच्छा, समिति, संघ, झुंड, घौद, परिवार, खानदान, गिरोह, दल आदि।

‘सेना‘ कहने से सिपाहियों के समूह का बोध होता है, किसी एक सिपाही का नहीं। इसी प्रकार उपर्युक्त सारे शब्दों से किसी - न - किसी समूह का पता चलता है।

4.   द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा

जिस संज्ञा से मापने या तौलनेवाली वस्तु का बोध हो, उसे द्रव्यवाचक कहते हैं।

जैसे - सोना, चाँदी, हीरा, मोती, दूध, दही, तेल, घी, कोयला, पानी, लकड़ी, कपड़ा, लोहा, चूना, पत्थर, सीमेंट आदि।

उपर्युक्त सभी वस्तुओं को हम किसी – न - किसी रूप में मापते या तौलते हैं। अतः ये द्रव्यवाचक संज्ञाएँ हैं।

5.   भाववाचक संज्ञा की परिभाषा

जिस संज्ञा से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म का बोध हो , उसे भाववाचक कहते हैं।

जैसे - अच्छाई, बुराई, पढ़ाई, लिखाई, जवानी, बुढ़ापा, खटास, मिठास आदि।

संज्ञा के विकार

1)  लिंग

2)  वचन

3)  कारक

1.   लिंग

संज्ञा के जिस रुप से स्त्री या पुरुष जाति का बोध हो उसे लिंग कहते है |

2.   वचन

शब्द के जिस रुप से किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।

3.   कारक

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से उसका सम्बन्ध वाक्य की क्रिया या किसी अन्य शब्द के साथ जाना जाए, उसे कारक 

संज्ञा के उदाहरण - संज्ञा examples in hindi

  1. राम
  2. सीता
  3. गज़ल
  4. पेड़
  5. किताब
  6. खुशी
  7. गाड़ी
  8. बिल्ली
  9. भारत
  10. बालू


संज्ञा के भेद उदाहरण सहित 

  1. व्यक्ति वाचक संज्ञा: जो किसी व्यक्ति का नाम बताती है। उदाहरण - राम, राधा, श्याम।
  2. जाति वाचक संज्ञा: जो किसी जाति का नाम बताती है। उदाहरण - बच्चा, किताब, खिलौना।
  3. भाव वाचक संज्ञा: जो किसी भाव का नाम बताती है। उदाहरण - खुशी, दुःख, भय।
  4. द्रव्य वाचक संज्ञा: जो किसी द्रव्य (पदार्थ) का नाम बताती है। उदाहरण - पानी, दूध, सोना।
  5. संख्या वाचक संज्ञा: जो किसी संख्या का नाम बताती है। उदाहरण - दो, तीन, चार।


  1. संज्ञान का अर्थ:

    "संज्ञान" शब्द संज्ञा शब्द के साथ "ज्ञान" शब्द का मेल है। संज्ञा से मतलब होता है किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव का नाम और "ज्ञान" का अर्थ होता है समझ या जानकार


    FAQs


    1. संज्ञा क्या होती है?

      संज्ञा वह शब्द होते हैं जो किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, जाति, भावना, गुण, क्रिया आदि के नाम को बताते हैं। जैसे, "राम", "दिल्ली", "किताब", "खुशी", "भाग्यशाली", "दौड़" आदि।


    2. संज्ञा के कितने प्रकार होते हैं?

      संज्ञा के पांच प्रमुख प्रकार होते हैं: व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, द्रव्यवाचक और संख्यावाचक।


    3. व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या होती है?

      व्यक्तिवाचक संज्ञा वह होती है जो किसी व्यक्ति, पशु, पक्षी, देवता आदि के नाम को बताती है। उदाहरण: राम, श्याम, बिल्ली, तोता, शिव।


    4. जातिवाचक संज्ञा क्या होती है?

      जातिवाचक संज्ञा वह होती है जो किसी व्यक्ति, वस्तु, पशु, पक्षी आदि की जाति का बोध कराती है। उदाहरण: लड़का, लड़की, कुत्ता, बिल्ली।


    5. भाववाचक संज्ञा क्या होती है?

      भाववाचक संज्ञा वह होती है जो किसी भावना का बोध कराती है। उदाहरण: खुशी, दुःख, भय, आशा।


    6. द्रव्यवाचक संज्ञा क्या होती है?

      द्रव्यवाचक संज्ञा वह होती है जो किसी द्रव्य (पदार्थ) का बोध कराती है। उदाहरण: सोना, चांदी, पानी, दूध।


    7. संख्यावाचक संज्ञा क्या होती है?

      संख्यावाचक संज्ञा वह होती है जो संख्या का बोध कराती है। उदाहरण: एक, दो, तीन, चार।


    8. संज्ञा के बिना वाक्य बन सकता है क्या?

      हाँ, ऐसे वाक्य हो सकते हैं जिनमें संज्ञा का प्रयोग नहीं किया गया हो, लेकिन ऐसे वाक्य आमतौर पर अधूरे या संक्षिप्त होते हैं। उदाहरण के लिए, "चलो!" या "देखो!" ऐसे वाक्य में संज्ञा का प्रयोग नहीं हुआ है।


  • Tags :
  • संज्ञा

You may like these also

© 2024 Witknowlearn - All Rights Reserved.