NCERT Class 7 Hindi chapter 11 Pongal Question Answer

Premium NCERT Class 7 Hindi chapter 11 Pongal Question Answer
Share this

Gather 'round, young scholars and seasoned learners!  Today, we dive into the colorful and vibrant world of Pongal, a festival that's as sweet as the sugarcane fields it celebrates. But hold on to your flying carpets, because we're not just any explorers—we're adventurers in the land of Hindi, seeking the treasure of knowledge in Class 7 Durva Bhag 2 Chapter 11. Click here to download NCERT Class 7 chapter 11 Hindi Pongal worksheet with answer

As you unfurl the scrolls of Pongal Class 7 Question Answer, expect to journey through linguistic landscapes, each more intriguing than the last. Imagine, for a moment, unlocking the secrets of this festive chapter with the Class 7 Hindi Pongal Question Answer as your key. Each answer you discover is like finding another piece of the puzzle in the grand tapestry of languages.

But wait, there's more! With the Pongal Class 7 Explanation, you'll feel as if the festival itself has come alive in your classroom, bursting with colors, flavors, and stories. And for those eager to test their newfound knowledge, the Pongal Class 7 Hindi Worksheet with Answer awaits, promising adventures in every question.

So, are you ready to embark on this vibrant voyage through Class 7 Hindi Chapter 11 Question Answer? Let's ignite our imaginations and delve deep into the heart of this cultural celebration. After all, who knows what fascinating facts and fun await us on this educational escapade? 

अध्याय-11: पोंगल

NCERT SOLUTIONS FOR DURVA CLASS 7TH HINDI

कविता से प्रश्न (पृष्ठ संख्या 64)

-संकलित

प्रश्न 1 पोंगल का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। पाठ के आधार पर तालिका भरो।

उत्तर-

क्र..

राज्य

त्योहारकानाम

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न 2 पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है। प्रत्येक दिन के मुख्य क्रिया-कलाप बताओ।

उत्तर- पहला दिन ‘भोगी’ पोंगल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर की साफ़-सफ़ाई की जाती है। संध्या के समय सभी बच्चे ढोल बजाते हैं और खुशियाँ मनाते हैं।

दूसरा दिन ‘पोंगल’ का होता है। स्त्रियाँ प्रातःकाल उठकर घर के बाहर रंगोली बनाती हैं। सभी नहा-धोकर नए कपड़े पहनते हैं। घर के आँगन में नए बर्तन में पहली फसल का चावल और गन्ने का रस मिलाकर पोंगल बनाया जाता है। इसे तब तक पकाया जाता है, जब तक यह चूल्हे में न गिरे। इस प्रसाद को रिश्तेदारों तथा पड़ोसी के साथ मिलकर खाया जाता है।

तीसरा दिन ‘मट्टु पोंगल’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन सुबह उठकर अपने गाय-बैलों को नहलाकर सजाया जाता है। उनकी पूजा की जाती है तथा लोग उन्हें गुड तथा अन्य पौष्टिक चीज़ें खाने के लिए देते हैं।

चौथे दिन को ‘काणुम पोंगल’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन पूरा परिवार मेले में जाता है तथा पूरा दिन परिवार के साथ लोग मेलों का आनंद उठाते हैं।

प्रश्न 3 भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस बात को सिद्ध करने के लिए दो उदाहरण दो।

उत्तर- भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसके दो उदाहरण मुख्य हैं- एक तो यह कि भारत के अधिकत्तर त्योहार कृषि पर आधारित हैं और दूसरा यह कि भारत के सत्तर प्रतिशत लोग कृषि ही करते हैं। इसी कारण से भारत कृषि प्रधान देश कहलाता है।

तुम्हारी पसंद प्रश्न (पृष्ठ संख्या 64)

प्रश्न 1 ‘तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं? तुम्हें कौन सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है?

उत्तर- मैं दिल्ली का निवासी हूँ। यहाँ होली, दीवाली, लोहड़ी, पोंगल, क्रिसमस, ईद, दशहरा इत्यादि त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। मुझे इनमें से दीवाली बहुत पसंद है। दीवाली की रौनक बहुत पहले से ही आरंभ हो जाती है। हर घर में इसे लेकर खासा उत्साह होता है। घर में साफ़-सफ़ाई की जाती है। दीवाली वाले दिन सुबह से ही घर में कई तरह के मिष्ठान बनाए जाते हैं। लोग संबंधियों के साथ उपहारों तथा मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं। रात को घर दीपों से सजाया जाता है। रात में रौनक देखने वाली होती है, ऐसा लगता है मानो आसमान से तारे कुछ समय के लिए जमीन में आ गए हैं। मिठाई, पटाखे, प्रेम, प्रकाश सभी तो होता है इसमें इसलिए यह मेरा प्रिय त्योहार है।

शब्द सज्जा (पृष्ठ संख्या 64)

प्रश्न 1 ‘पाठ में खेती से जुड़े अनेक शब्द आए हैं। तुम खेती या बागवानी से जुड़े कुछ औज़ारों के नाम बताओ।

उत्तर- खुरपी, फावड़ा, कुदाल, बेलचा, हल।

रंगोली (पृष्ठ संख्या 64)

प्रश्न 1 पोंगल के दिन घर आँगन को रंगोली से सजाते हैं। रंगोली बनाने के लिए किन-किन चीज़ों का प्रयोग किया जाता है? सूची बनाओ।

उत्तर- रंगोली में भरने के लिए अलग-अलग रंगों तथा एक चॉक की आवश्यकता होती है, जिससे डिज़ायन बनाया जा सके। लोग फूलों, दीपों तथा लकड़ी के बूरादे का भी प्रयोग करते हैं।


खाना-पीना (पृष्ठ संख्या 65)

प्रश्न 1 पाठ में ऐसी अनेक चीज़ों के नाम आए हैं जिन्हें खाने-पीने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। बताओ, इनका प्रयोग किन पकवानों में होता है?

चावल ………………

गन्ना …………………….

हल्दी …………………..

दूध ……………………….

गुड़ …………………

तिल ……………………

मक्का …………………..

 

 

उत्तर-

चावल- खीर, इडली, डोसा, पुलाव।

गन्ना- खीर

हल्दी- हर प्रकार की दाल, सब्जी, मीट से बनने वाले व्यंजन सूप।

दूध- खीर, पनीर, मिल्क केक, बर्फी।

गुड़- खीर, गुलगुले, पट्टी।

तिल- मिठाई, पट्टी।

मक्का- रोटी, सरसों का साग, सूप

 

 


  • Tags :
  • पोंगल

You may like these also

© 2024 Witknowlearn - All Rights Reserved.